28 एंड्राइड फोन बरामद दो आरोपी गिरफ्तार
28एंड्राइड फोन बरामद दो आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर / पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर 28 मोबाईल जब्त किए गए. पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश व विनीत कुमार बंसल (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार एवं रोशन मीणा आईपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम श्रीमती छवि शर्मा आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम के सुपरविजन में जुल्फिकार निरीक्षक थानाधिकारी मय थाना की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 16 दिसम्बर.2025 को वारदात पर संज्ञान लिया जाकर त्वरित कार्यवाही की गई।
उन्होंने बताया कि प्रार्थी सुधीर कुमार ने लिखित रिपोर्ट पेश की वो बैक के सामने चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहा था तो मेरे मोबाइल पर किसी का फोन आने पर बात कर रहा था तो बीच रोड क्रॉस करते वक्त एक मोटरसाईकिल स्पेलेण्डर पर सवार दो लङके मेरे पास से निकल रहे थे। उसमे से पीछे बैठे लङके ने झपटी मार कर मोबाइल ले गया। रिपोर्ट प्रकरण संख्या 230/15 दिसम्बर.2025 पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया जाकर थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई।
थानाधिकारी जुल्फिकार नि.पु. मय थाना की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बदमाशान को सीसीटीवी फुटेज व सूचना तंत्र एवं टीम द्वारा कार्य करते हुए मुलजिमान क्रमशः रुपाराम उर्फ हपिया पुत्र केशाराम उम्र 22 साल निवासी गली नम्बर 08 सुन्दर बालाजी के सामने पुलिस थाना राजीव गाँधी नगर जोधपुर व दिलीपसिह पुत्र ओमसिंह उम्र 31 साल निवासी बी-26 चौपासनी चोखा पुलिस थाना राजीव गाँधी नगर जोधपुर को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में वन प्लस कंपनी का मोबाईल व घटना में प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल जब्त की गई तथा जोधपुर शहर में जगह-जगह की गई मोबाईल झपटामारी की वारदात के कुल 27 बरामद किये गये। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।