पंडित गौड़ व आचार्य शर्मा गोल्ड मेडल व लाइफ टाइम अवार्ड
पंडित गौड़ व आचार्य शर्मा गोल्ड मेडल व लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
सनातन धर्म एंड एस्ट्रोलॉजी कन्वेंशन 2025 का आयोजन
सुमेरपुर/लखनऊ 17नवंबर 2025उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा राय उमानाथ बलि ऑडिटोरियम,भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय में “सनातन धर्म एंड एस्ट्रोलॉजी कन्वेंशन 2025 का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें देश के साथ-साथ नीदरलैंड्स और नेपाल से ख्यातिप्राप्त विद्वानों ने शिरकत की।जिसमें भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुमेरपुर से प्रकाशित सनातन ज्योतिष पंचांग संस्कृत-हिन्दी (द्विभाषी) ज्योतिष पत्रिका के प्रकाशक व प्रधान संपादक व ज्योतिष एवं कर्मकांड के ख्यातनाम विद्वान पंडित सुरेश गौड़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया।पंडित सुरेश गौड़ विगत 37 वर्षों से ज्योतिष कर्मकांड व पौरोहित्य कर्म के साथ लेखन,सम्पादन व प्रकाशन क्षेत्र में संस्कृत व संस्कृति के संरक्षण संवर्धन व विकास में महत्वपूर्ण उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। इस मौकेभगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य सुरेश शर्मा को इनके द्वारा गत 35 वर्षों से ज्योतिष क्षेत्र में लेखन कार्य व सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय सेवा कार्यों के उपलक्ष्य में दिए गए योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। पंडित गौड़ व आचार्य शर्मा की इस उपलब्धि पर भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद् ट्रस्ट परिवार व विप्र समाज सहित इष्टमित्रों व शुभ चिंतकों ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जाहिर कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके ख्यातनाम ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश और ज्योतिष के सूर्य माने जाने वाले पंडित के.ए. दुबे ‘पद्मेश’ संस्थान के चेयरमैन आचार्य पंकज त्रिवेदी उपमन्यु ने पंडित गौड़ व आचार्य शर्मा को दुपट्टा, पुष्पहार, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ज्योतिषीय शोध, वैदिक ज्ञान और वैदिक ज्योतिष, वास्तु, पंचांग, भविष्यफल टैरो और ग्रह-नक्षत्रों की आधुनिक व्याख्यान हुए तथा विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। तथा मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रतिभागी विद्वानों को ज्योतिषीय मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया।ज्योतिषाचार्य श्याम कुमार ताम्रकार डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा पंडित मुकेश पेटवाल डॉ. हिरेंद्र दास,डॉ. दीपांकर भारद्वाज एस्ट्रो सुदेश शर्मा एस्ट्रो शमा शर्मा, सहित मूर्धन्य विद्वानों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में विद्वानों ने पंडित गौड़ व आचार्य शर्मा द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।