राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत द्वारा आज राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन बिडला इंटर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभा भवन में आयोजन हुआ।समारोह की अध्यक्षता आशा राजपुरोहित ने की तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति बाबूलाल गहलोत रहे।

     इस प्रतियोगिता में तीन विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहड़ा बेरा, राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा बिड़ला इंटर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिंदी व संस्कृत के साथ लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी। 

निर्णायक की भूमिका संगीत विशेषज्ञ रविंद्र कुमार भटनागर, बगत सिंह राजपुरोहित एवं स्नेह लता लड्ढा ने निभाई। 

कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वल किया गया तथा सामूहिक स्वरों में वंदे मातरम का गान किया गया। 

     कार्यक्रम संयोजक जानकी जांगिड़ द्वारा प्रतियोगिता की विशेषताएं व अवधारणा पर जानकारी दी तथा प्रांतीय संयोजक संस्कार एवं प्रांतीय पर्यवेक्षक रामस्वरूप भटनागर ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी से प्रतियोगियों को अवगत कराया।

        समारोह की अध्यक्षता करते हुए आशा राजपुरोहित ने कहा की राष्ट्रभक्ति युक्त गीतों से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना बढ़ती है तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध होता है। 

       समारोह के मुख्य अतिथि बाबूलाल गहलोत ने कहा की बच्चों द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रस्तुतियां दी गई। मैं इनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना करता हूं ये बच्चे प्रांत स्तर पर भी सिहत शाखा का नाम रोशन करेंगे ऐसी मुझे आशा है।

      प्रतियोगिता के परिणाम में हिंदी एवं संस्कृत दोनों गीतों की प्रस्तुति में बिरला इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहड़ा बेरा रही तथा तृतीय स्थान पर राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रही।

      सभी प्रतिभागियों को परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के हाथों से वितरित करवाए गए।

    कार्यक्रम में परिषद के प्रकाश सोनी,मदन गहलोत, अंकुर बलाई,ओमप्रकाश मोहिल, ओमप्रकाश कच्छवाह ,पारसमल सिंगाडिया ,करण सिंह मोयल,जगदीश प्रसाद जांगिड़, कार्यक्रम संयोजक जानकी जांगिड़,ओमप्रकाश वैष्णव, विजयलक्ष्मी,

संगीत शिक्षक महेश तथा गणमान्य जनों ने भागीदारी निभाई।

      आभार की रश्म परिषद की ओर से अध्यक्ष देवीलाल सांखला ने निभाई तथा स्कूल के निदेशक मदन गहलोत ने परिषद सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शाखा के पर्यावरण संयोजक मदन गहलोत के नेतृत्व में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण स्कूल परिसर में करवाया गया जिसमें फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।