आईएफडब्ल्यूजे बाड़मेर अध्य्क्ष बने लव जांगिड़
आईएफडब्ल्यूजे बाड़मेर अध्य्क्ष बने लव जांगिड़ बाड़मेर /राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) की बाड़मेर जिला ईकाई के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार लव जांगिड़ को मनोनीत किया जा रहा है।
जांगिड़ सन 2012 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक नवज्योति समाचार पत्र से की। लगातार 10 वर्षों तक दैनिक नवज्योति में संवाददाता के रूप में कार्य करते हुए आपने आमजन के हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सन 2022 से आप राष्ट्रदूत व राजस्थान दर्शन समाचार पत्र में प्रभारी के रूप में कार्यरत है। इसके अतिरिक्त जांगिड़ समाज की संस्थाओं में विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। आप जांगिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। आप पत्रकारिता परिवार से आते है। आपके पिता स्व. महेंद्र जांगिड़ पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों से अधिक समय तक सक्रिय रूप से कार्यरत रहे। साथ ही बाड़मेर पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष रह चुके है।संगठन के प्रति आपकी निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए आपको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं.