एमवी एक्ट व तेज गति से वाहन चलाने पर किए 185 चालान

एमवी एक्ट व तेज गति से वाहन चलाने पर किए 185 चालान

एमवी एक्ट व तेज गति से वाहन चलाने पर किए 185 चालान        जोधपुर /सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस द्वारा 4घंटे की नकाबन्दी कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा 185 चालान काटे गए पुलिस आयुक्त जोधपुर ओम प्रकाश के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में कानून व्यवस्था सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं यातायात नियमों की पालना हेतु 17 नवम्बर 4:00 से 8:00 पीएम तक नाकाबंदी के दौरान युवा बदमाशों व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही अभियान चलाया गया।

 आयुक्तालय क्षेत्र जोधपुर में पुलिस उपायुक्त जिला जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल व शहीन सी. पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व / मुख्यालय एवं यातायात के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में “ए” श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान युवा बदमाशों व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही अभियान के दौरान सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने वाहन चालकों को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए चिन्हित स्थानों पर नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्ध 185 एमवी एक्ट व तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों बिना नंबरी वाहन बिना रिफ्लेक्टर वाहन का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान तथा सड़क उपयोगकर्तायों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  

  पुलिस आयुक्त के निर्देशों की पालना में थाना अधिकारी व द्वितीय अधिकारियों के लिए चिन्हित स्थानों पर नाकाबंदी कर युवा बदमाशों व संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु पर्यवेक्षक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस उपायुक्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के सभी थाना अधिकारी एवं पुलिस बल को राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेशभर में 4 से 18 नवम्बर तक 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान राज्य में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने वाहन चालकों को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए इस अभियान के संबंध में ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा का उद्देश्य मे सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करना वाहन चालकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना शराब पीकर और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करना युवा बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उन पर कार्यवाही अभियान के दौरान 185 एमवी एक्ट /एमवी एक्ट में कार्यवाही की गईशराब पीकर वाहन चलाने पर14 चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट में कार्यवाही की गई तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने पर 6 चालकों का चालान किया गया गलत दिशा में वाहन चलाने पर 61चालकों के विरुद्ध कार्यवाही बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 20 चालकों का चालान किया गया बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने पर 64 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 16 चालकों के खिलाफ चालान किया गया । अभियान के दौरान 1343 नागरिकों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान के माध्यम से न केवल यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक कर सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया। जोधपुर पुलिस का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क सुरक्षा में सुधार की दिशा में निरंतर अभियान चलाकर जारी रहेगा ।