17साल की बच्ची का मिला शव     

17साल की बच्ची का मिला शव                  पाली/जिले के सिरियारी थाना इलाके में फुलाद में मंगलवार सुबह 17 साल की लड़की का शव मिला। मृतका के परिजन ने ढाई माह पहले राजसमंद के दिवेर थाने में पुत्री को भगा ले जाने के आरोप में फुलाद गांव के नारायण नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मृतका का शव आरोपी नारायण के घर पर ही मिला, जिसके परिजन का कहना था कि सोमवार रात तबीयत खराब होने से लड़की की मौत हुई। सिरियारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

सिरियारी थाना प्रभारी तेजाराम चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई को राजसमंद के दिवेर थाने में 17 साल की लड़की के घर से गायब होने पर परिजन ने फुलाद केसारयारी थाना प्रभारी तेजाराम चौधरी ने बताया कि 28

जुलाई को राजसमंद के दिवेर थाने में 17 साल की लड़की के घर से गायब होने पर परिजन ने फुलाद के नारायण के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज कराया था। दिवेर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

सोमवार को आरोपीनारायण पीड़िता को लेकर अपने घर पहुंचा, जो काफी बीमार लग रही थी। पीड़िता का शव मिलने की सूचना पर एएसआई लक्ष्णमलाल की टीम मौके पर पहुंची और शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।