वांछित आरोपी गिरफ्तार

वांछित आरोपी गिरफ्तार

वांछित आरोपी गिरफ्तार  पाली /पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर मे शराब तस्करी में संलिप्त टॉप 10 मे वांछित अभियुक्त को गिरफतार किया हैँ.

 जिला पुलिस अधीक्षक पाली आदर्श सिधू ने बताया कि जिला पाली मे अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियो की धरपकड एंव जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली मे जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त व प्रहार प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व प्रकरणो मे वांछित आरोपीगण की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली जयसिंह तंवर व मदनसिह चौहान आरपीएस पुलिस उपधीक्षक पाली शहर के मार्गदर्शन में हनुवंतसिह नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा प्रकरण संख्या 139 / 02 दिसम्बर 2025 धारा 19/54 54ए 54डी 14/57 आबकारी अधिनियम थाना ट्रांपसपोर्ट नगर पाली मे वांछित आरोपी चम्पालाल को 15जनवरी 2026 को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया।