राजकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने वाले दो और गिरफ्तार 

राजकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने वाले दो और गिरफ्तार 

राजकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने वाले दो और गिरफ्तार                        पाली/ जिले के बाली थाना क्षेत्र में राजकार्य में बाधा पहुंचाकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एईएन के साथ मारपीट करने के फरार आरोपियों को गिरप्तार किया गया हैं.  

  पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि पुलिस थाना बाली के हल्का क्षेत्र में तीन अक्टूम्बर को 220 केवी जीएसएस बोया रोड बाली में राजकार्य में बाधा पहुँचाकर एईएन के साथ मारपीट की गयी। घटना को लेकर पुलिस थाना बाली पर प्रकरण संख्या 142 दिनांक 3अक्टूम्बर को धारा 332 (ग), 121 (1), 132 125 (ए) 3 (5) बीएनएस दर्ज किया जाकर दो मुलजिमों को पुर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय में पेश कर जेसी करवाया गया एवं शेष वांछित मुलजिमों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा आर०पी०एस० व वृताधिकारी वृत बाली दिनेश सुखवाल आर०पी०एस० के निर्देशन में थानाधिकारी निपु पुलिस थाना बाली के परबतसिंह नेतृत्व में टीमें गठित की जाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जाकर प्रकरण में वांछित 2 मुलजिमो को किया गिरफ्तार किया ।पुलिस ने महावीरसिंह सोनीगरा पुत्र थानसिंह राजपुत उम्र 38 पेशा व्यापार निवासी आशापुरा एजेन्सी बागोडा रोड पुलिस थाना जालोर तथाअभिमन्युसिंह पुत्र नरेन्द्रसिंह राजपुत उम्र 31 साल व्यापार निवासी सोनिगरा रावला बोया पुलिस थाना बाली को गिरफ्तार किया हैं.