टीम भावना के साथ कार्य कर लक्ष्य करे प्राप्त- राणावत

टीम भावना के साथ कार्य कर लक्ष्य करे प्राप्त- राणावत

टीम भावना के साथ कार्य कर लक्ष्य करे प्राप्त- राणावत

पाली 18 नवम्बर। निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर वर्तमान समय मे चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने अभियान को गति देने एवं शत प्रतिशत कार्य की पूर्णता को लेकर श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षैत्र मे बूथ लेवल अधिकारियो की आवश्यक बैठक ली।

        बैैठक मे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि सभी बी.एल.ओ. 25 नवम्बर तक न्यूनतम 80 प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि शेष अवधि में असंग्रहणीय श्रेणी में आने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा सके। उन्होने कहा कि यह समय तनावपूर्ण वातावरण में कार्य करने का नहीं है, अपितु उपलब्ध संसाधनों एवं टीम भावना के साथ सुव्यवस्थित समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु कार्य करने का है। जिसके लिए प्रशासन पूर्णतया सहयोग हेतु तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि सभी बी.एल.ओ. प्रतिदिन आवंटित मतदाताओं के न्यूनतम 10 प्रतिशत लक्ष्य के साथ फॉर्म डिजिटाइजेशन कार्य को गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस मौके पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी, संस्थाप्रधान जयनारायण कडेचा, सुपरवाईजर दिलदार बख्श प्रभु सिंह राजपुरोहित बी.एल.ओ.भगवानदास बाबानी धर्मेन्द्र सोलंकी किशोर लालवानी अक्षय पालीवाल सुभाष परमार आदि मौजूद रहे।