चार ट्राली एवं ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार
चार ट्राली एवं ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार
पाली /ट्रैक्टर व ट्रोली चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हैं.
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में ट्रेक्टर ट्राली चोरी के मामले में उनिपु थानाधिकारी शिवपुरा ओमप्रकाश मय टीम का गठन किया गया। पिछले एक माह में शिवपुरा थाना हल्का क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर ट्रोली की चोरियों का पता लगाने के प्रयास किये. मुखबीर तंत्र की सूचना पर संदिग्ध ट्रैक्टर ट्रोली चोर को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया तो मुलजिम द्वारा हल्का क्षेत्र से चोरी हुई चार ट्रोली व एक ट्रैक्टर चोरी कर ले जाना स्वीकार किया। जिसे गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है। मुलजिम से गहनता से मनोवैज्ञानिक व तकनिकी अनुसंधान किया जा रहा हैं जिससे प्रकरण में शत प्रतिशत बरामदगी की जायेगी व अन्य चोरियों का खुलासा भी किया जा सकता हैं।
मुलजिम द्वारा दिन के समय में खेतों व बाडों में रखे ट्रैक्टर व ट्रोली की रैकी कर रात्रि के समय में वारदात को अंजाम देता है।
पुलिस ने बताया कि सुमेरराम पुत्र सतुराम उम्र 28 साल निवासी मालियों की ढाणी मालावास को गिरफतार किया.मुलजिम पीपाड सिटी जिला जोधपुर को पकड़ा गया. मुल्जिम का पूर्व में 6 प्रकरण में चालान हो चूका हैं.