Pali Lions Club Pali City planted trees
पाली लायंस क्लब पाली सिटी ने किया पौधा रोपण
पाली /हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गांव भांवरी की राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में लायंस क्लब पाली सिटी के सदस्यों ने लायन प्रकाश बोहरा के सहयोग से एक से अधिक पौधे लगाए।
क्लब अध्यक्षलायन सोहनलाल नागौरा ने कहां की वृक्ष केवल हरियाली नहीं यह हमारे संस्कार समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है तो आइए हम सब मिलकर इस हरित अभियान को ओर भी व्यापक बनाएं और आने वाली पीडियो को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करें।
लायन सुरेश आई जैन ने बताया कि क्लब के सदस्य प्रकाश बोहरा गांव भांवरी के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते है ।
लायन प्रकाश ने बोहरा ने क्लब को आश्वाशन दिया कि वे वर्तमान मे लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखेंगे उनकी पूरी देखभाल का जिम्मा भी बोहरा ने लिया है
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने क्लब सदस्यों को स्वागत किया क्लब के अध्यक्ष सोहन नागौरा, प्रकाश बोहरा, सुरेश आई जैन, मणिशंकर खत्री, सुमतमल सिंघवी, अमरचंद मुथा, राजेंद्र परिहार, पूनम सिंह इत्यादि रहे।