समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
समाजसेवी महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित
66 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान मरीजो के दिये फल वितरण
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत (अब्दुल समद राही)। भामाशाह एवं समाजसेवी श्री महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर टीम महेंद्र राठौड़ के तत्वावधान में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को राजकीय अस्पताल, सोजत सिटी के ट्रॉमा सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 66 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल-फ्रूट वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
गौसेवा एवं जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएँ
जन्मदिवस के शुभ अवसर पर श्री महेंद्र राठौड़ ने गौसेवा धाम हॉस्पिटल, धंधेड़ी (सोजत) में गौवंश के लिए एक गाड़ी चारा-कुतर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस पहल से गौवंश के लिए चारे की व्यवस्था में सहयोग मिलेगा तथा गौसेवा के कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में पेयजल की वास्तविक आवश्यकता है, वहाँ जनहित में ट्यूबवेल खुदवाने की भी घोषणा की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद क्षेत्रों में पानी की समस्या के समाधान की दिशा में सहयोग करना है।
गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस आयोजन में गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, सुगन सिंह बागोल, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, रामदेव भाटी, बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, राहुल मेवाड़ा, गणपत चौहान, हेमंत नाथ, विनोद खींची, ऋषि बोराणा, हारुण खान, प्रशांत मेहता, दीपक परिहार, चम्पालाल खोरवाल, जीतू महाराज, नरेश बबलू, राकेश पवार, राहुल राठौड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिवस
टीम महेंद्र राठौड़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, गौसेवा हेतु चारा उपलब्ध करवाने की घोषणा तथा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा जैसे जनहितकारी कार्यों को प्रमुखता दी गई।
कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, सहयोगकर्ताओं एवं टीम महेंद्र राठौड़ के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया तथा मानव सेवा, गौसेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।