अवैध गांजा तस्करी करते हुये कंटालिया निवासी तौशिफ उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया।

अवैध गांजा तस्करी करते हुये कंटालिया निवासी तौशिफ उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने किया 1.50 किलोग्राम गांजा किया जब्त।
पाली/राजस्थान (द भास्वर टाईम्स News Network)
मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर पाली पुलिस इन दोनों अलर्ट मोड पर है। सोजत पुलिस सर्किल के बगड़ी नगर थाना पुलिस ने 3 दिन के दरमियान अवैध नशे की रोकथाम के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई सोमवार को की है।
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस थाना बगड़ी नगर की दो दिनों मे दुसरी बड़ी कार्यवाही मे अवैध गांजा तस्करी करते हुये कंटालिया निवासी तौसिब उर्फ शाहरुख के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया।
चुनाराम जाट आईपीएस पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि विपिन शर्मा अतिरिक्त जिला अधीक्षक पाली, बुध्दाराम बिश्रोई वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन मे 100 दिवसीय कार्य योजना व लोकल एंवम स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के दौरान अशोक सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बगड़ी नगर जिला पाली मय टीम के द्वारा नांकाबन्दी के दौरान मोटरसाइकिल नम्बर आर जे 22 वाई एस 1777 के चालक मूल. तौशिब उर्फ शाहरुख पुत्र सलीम खान निवासी हाल कंटालिया पुलिस थाना बगड़ी नगर जिला पाली के कब्जे से अवैध रुप से परिवहन कर रहे 1 किलो 50 ग्राम गांजा जब्त कर मुल. तौशिब उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया गया।
बगड़ी नगर थाना प्रभारी अशोकसिंह चारण ने बताया कि पाली पुलिस द्वारा इन दोनों लोकसभा चुनावों को लेकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए 100 दिन की कार्य योजना के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बगड़ी नगर पुलिस ने थाना हल्के में नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा था। तलाशी के दौरान आरपी तौशिफ उर्फ शाहरुख निवासी कंटालिया कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
मामले की अग्रिम जांच सोजत रोड थाना अधिकारी जबर सिंह राजपुरोहित को सौंप गई है।
उक्त कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जब्बरसिंह उ०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली के हवाले किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:-
1. मुल० तौशिफ उर्फ शाहरूख पुत्र सलीम खांन निवासी कंटालिया पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली राज०
कार्यवाही टीम :-
1. अशोकसिंह उ०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली
2. प्रहलादसिंह स०3०नि० पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली (विशेष भूमिका)
3. माधुराम एचसी न० 179 पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली
4. ओमाराम कानि० न० 1344 पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली
5. जगदीश कानि० न0 1099 पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली
6. प्रकाश कानि० न० 153 पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली
7. राजेन्द्रसिंह कानि० चालक न० 1115 पुलिस थाना बगडीनगर जिला पाली