शिक्षा मंत्री ने विद्यालय का उद्घाटन कर  होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय का उद्घाटन कर  होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Photo the bhaswar times (dk@pali)

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय का उद्घाटन कर 
होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

 

पाली/शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री  मदन दिलावर रविवार  को  जिले के दौरे पर रहे जहाँ उन्होंने पाली के बालराई में  भामाशाह परिवार द्वारा निर्मित लगभग सात- आठ करोड रूपये की लागत से भवरीबाई घेवरचंद सुराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालराई का उदघाटन किया।
इस  अवसर पर उन्होंने कहा कि  शिक्षा  द्वारा समाज में बदलाव लाया जा सकता है ,उन्होंने कहा कि ये शिक्षा के क्षेत्र में आदर्श बनेगा ,उन्होंने कहा कि यहाँ  समस्त प्रकार के स्टाफ लगाया जाएगा साथ ही  छात्र - छात्राओं के हित मे  फैसले किये जाएंगे ।उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किये गए भामाशाह के द्वारा  प्रयास अनुकरणीय व प्रेरणादायी है।  समारोह में उन्होंने कला , कृषि आदि संकाय खोलने की घोषणा की उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगी  वहाँ शिक्षक लगा दिए जाएंगे।
शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी’
उन्होंने कहा कि है  राजस्थान में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, वे अपेक्षा करते हैं कि राज्य के शिक्षक मिलकर और बेहतर परिणाम अगले वर्ष देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है, बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का अंकुरण भी होना चाहिए, शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होंगे तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। 

सभी को पौधरोपण एवम पर्यावरण का महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मूलभूत आधार हैं। पेड़ हमें छाया, ऑक्सीजन और सब कुछ देते हैं। पेड़ों से तापमान काम होता है, प्रदूषण कम होता है और भी अनेक फायदे बताए ।


 कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया भामाशाह द्वारा कार्य हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अल्प काल मे विकास के अनेक कार्य किये है उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के माध्यम से आने वाले समय के भविष्य बच्चो के लिए समग्र विकास हो इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है विकास का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। 
इस अवसर पर भामाशाह सुराणा परिवार एवम दसवीं व बारहवी में अव्वल आने वाले विधार्थियो का सम्मान किया 

 इस दौरान लोकसभा सांसद ,पी पी चौधरी , विधायक केसाराम ,पूर्व नगर परिषद सभापति ,महेंद्र बोहरा  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,जिला परिषद ,नंदकिशोर राजोरा , मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी  चंद्र प्रकाश जायसवाल , जिला शिक्षा अधिकारी ,राहुल पुरोहित , शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मंशाराम भामाशाह सुराणा परिवार के सभी सदस्य,बालक बालिकाएं आदि मोजूद रहे।