बीएलओ को दिया प्रथम प्रशिक्षण

बीएलओ को दिया प्रथम प्रशिक्षण

पाली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा के पश्चात पाली जिले के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को दायित्वों के सम्बन्ध में पाली सुमेरपुर सोजत बाली तथा मारवाड़ जंक्शन और रानी में प्रथम प्रशिक्षण शुक्रवार को आयोजित किया गया। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंग सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंन्त्री के निर्देशानुसार प्रक्षिक्षण आयोजित कर जिसमें उपस्थित संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने BLO बीएलओ के दायित्व को PPT पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। इस अवसर पर मारवाड जक्शन तथा रानी में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महावीर सिंह ने बीएलओ को सम्बोधित करते हुए कहा है कि गणना प्रपत्र पहले की तुलना में आसान हो गया है, विगत गहन पुनरीक्षण से मतदाताओं की मैपिंग शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता पीछे नही छूटे ऐसा प्रयास हो व EF ईएफ की प्रत्येक प्रविष्टि को सही भरने समयबद्ध कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही अन्य स्थानों पर भी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। गहन पुनरीक्षण के अन्तर्गत दिनांक 4 नवम्बर से बीएलओ घर-घर आकर परिगणना प्रपत्र प्रत्येक मतदाता को उपलब्ध करवायेगें। इस अवसर पर बताया गया कि अबकी बार मतदाताओं को पूर्व में ही मैपिंग होने के कारण गणना प्रपत्र के जमा कराने के समय साथ में कोई दस्तावेज नही देने है। प्रथम प्रशिक्षण में जिले के समस्त बीएलओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स तुलसीराम हेमन्त दवे बसन्त कुमार विक्रम सिंह अनुराग चतुर्वेदी, निरजंन त्रिवेदी करीम टॉक आदि उपस्थित रहे।

--------