पुस्तक का हुआ विमोचन     

पुस्तक का हुआ विमोचन     

पुस्तक का हुआ विमोचन      जयपुर /सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की पूर्व अतिरिक्त निदेशक और लेखिका अलका सक्सेना की पुस्तक 'अब जब बात निकली है' का विमोचन शनिवार को झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति जयपुर के सभागार में संपन्न हुआ। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश वर्मा विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी गोविन्द पारीक और पूर्व जनसम्पर्क आयुक्त सुनील शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा थे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने की। यह अवसर साहित्य और सृजनधर्मिता के उत्सव की तरह सजीव हो उठा जहाँ जनसम्पर्क पत्रकारिता और साहित्य जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल हुईं।