समाज हित में किए गए कार्य  समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं : सीमा मनानी

समाज हित में किए गए कार्य  समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं : सीमा मनानी

समाज हित में किए गए कार्य  समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं : सीमा मनानी 

पर्यावरण प्रेमी सीमा मनानी का किया बहुमान 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी सीमा मनानी को उनके समाजहित के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शबनम साहित्य समिति के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही ने पगड़ी और उपरना पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सीमा मनानी जयपुर एक दिन के लिए संस्था के निमंत्रण पर सोजत प्रवास पर थी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान देने पर राही मंजिल के अतिथि सभागार में सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अब्दुल समद राही ने कहा कि श्रीमती मनानी पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाने का कार्य हो या सामाजिक कार्य हो, सभी कार्यों में निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करवाते हैं l अयान खान ने बधाई देते हुए कहा कि जीवन में कई विपरित परिस्थितियां में भी कई समाजसेवी निस्वार्थ भाव से समाज उत्थान के कार्य करते है। ऐसे ही जयपुर निवासी समाजसेवी सीमा मनानी अपने क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों के लिए जाने जाते है। सीमा मनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज हित में किए गए कार्य समाज में समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं और सकारात्मक बदलाव, एकता, और भलाई को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर अब्दुल गनी ताजक, अनवर पठान, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, फ़कीर मोहम्मद पठान, रिहाना रानू, मोहम्मद जावेद, सीमा परवीन, मोहम्मद इम्तियाज राही, मोहम्मद उमैर आदि उपस्थित थे