ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार पाली/ पुलिस की ऑपरेशन-"गुप्त" के तहत कार्यवाही के तहत पुलिस थाना सुमेरपुर में चने की बोरीयों से भ रे ट्रक चोरी करने मुलजिम महेन्द्र को किया गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि 23.मार्च.2025 को पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र मे कृष्णा ट्रासपोर्ट के बाहर 220 चनो की बोरीयों से भरे खड़े ट्रक नम्बर आरजे 22 जीबी 4281 को र के समय अज्ञात चोर चोरी कर लेकर गया था एवं उक्त ट्रक को उसी रात्री में गोरीया भीमाणा की पहाडियों में पलट कर फरार हो गया था। उक्त वारदात में सरीक मुलजिम अज्ञात होने से मुलजिम की पहचान कर गिरफ्तार करने के लिये निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी खींची पुलिस थाना नेतृत्व मे संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से लगाकर गोरीया भीमाणा तक सीसीटीवी कैमरे, आसूचना संकलन, खास मुखबिरान एवं तकनीकी साक्ष्यों से काफी मशक्कत कर अज्ञात मुलजिम को नामजद किया गया। चूंकि मुलजिम बहुत ही शातिर होने से करीब सात माह से फरार चल रहा था। तकनीकी सहायता एवं खास मुखबीरान की सहायता से 12.अक्टूबर.2025 को मुलजिम महेन्द्र कुमार गरासिया को गिरफतार किया गया है।