युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप

युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप

युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप

जोधपुर। जिले के लूणी थाना क्षेत्र से जुड़े युवती के भागने और युवक की नाक काटे जाने के मामले में अब नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहले सामने आए घटनाक्रम में पीड़िता के परिजनों द्वारा आरोपी युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार से हमला कर आरोपी युवक दिनेश बिश्नोई की नाक काट दी गई थी। 

अब युवती ने पुलिस में लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी दिनेश बिश्नोई और गोविंद ढाका ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर लूणी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मेडिकल जांच बयान और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है। जोधपुर के लूणी में दिनेश विश्नोई और गोविंद ढाका के खिलाफ युवती ने गैंगरेप का करवाया मामला दर्ज हूआ 25 दिसंबर को दिनेश युवती को भगा के गुजरात और बाड़मेर जैसलमेर चितौड़गढ़ लेकर गया था जिसके बाद युवती के परिजनों ने दिनेश के साथ मारपीट की थी दिनेश का इलाज MDM हॉस्पिटल में चल रहा है। अब युवती ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है.