एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी गिरफ्तार

पाली /पुलिस थाना सदर के हेमावास गांव में सोने व चांदी के जेवरात चुराने वाले अज्ञात मुलजिम को किया गिरफतार।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि ग्राम हेमवास से दिनांक 01 जनवरी 2026 को कालुराम पुत्र दुर्गाराम जाति प्रजापत निवासी हेमावास ने एक लिखीत रिपोर्ट पेश कर उसके रसवासी मकान से अज्ञात मुलजिम द्वारा 15 ग्राम सोने के जेवरात व 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने की जानकारी दी. घटना को गम्भीरता से लेते हुऐ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिह तंवर अमरसिह रत्नू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण व कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना का खुलासा करते हुये इस वारदात करने वाले अभियुक्त प्रमोद पुत्र मदनलाल जाति प्रजापत उम्र 32 साल निवासी हेमावास पाली को प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 305 (ए) 331 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर मुलजिम से गहनता से तकनीकि व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जा रही है जिससे घटना में माल की बरामदगी एवम अन्य चोरियों व नकबजनी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।