समारोह पूर्वक मनाया "लुई ब्रेल" का 217 वां जन्मदिवस
समारोह पूर्वक मनाया "लुई ब्रेल" का 217 वां जन्मदिवस
पाली। लुई ब्रेल" का 217 वां जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। संस्था अध्यक्ष छगनलाल सालेचा ने बताया समारोह की अध्यक्षता डॉ. एम.एस. लोढ़ा अध्यक्ष हिन्दु सेवा मण्डल ने की, वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में रवि मोहन भूतडा अध्यक्ष माहेश्वरी समाज एल.पी.आर मेहता - प्रान्तीय सलाहकार वरिष्ठ नागरिक समिति राजस्थान, योगेन्द्र ओझा सचिव श्रीमाली ब्राह्मण समाज मुकुल सोनी सचिव बार एसोसिएशन पाली मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर माँ सरस्वती वन्दना से किया गया।
संस्था सचिव सुरेश अरोडा ने बताया कि नैत्रहीन छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और सचिव द्वारा संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। लुईब्रेल का जीवन परिचय विद्यार्थी कानाराम द्वारा प्रस्तुत किया गया।
संस्था की सदस्य श्रीमती बबीता फोफलिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम राजस्थानी लोकगीत संगीत छात्रों द्वारा कराने में अपना योगदान प्रदान किया। मंच संचालन तेजपाल जैन एवं विनोद शर्मा द्वारा किया गया। संस्था के कोषाध्यक्ष तेजपाल जैन ने बताया संस्था को भामाशाहों अंकीत पारख लीलादेवी मूथा परिवार त्रिशला महिला मण्डल मां कृपा गोल्ड मां कृपा परिवार एवं चंपालाल संकलेचा इत्यादि दानदाताओं का सहयोग मिला।
मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सज्जनरा गोलेच्छा सुरेश भंसाली जयश्री राजपुरोहित रोशन बाफना मिश्रीमल बोहरा तपागच्छ महिला मण्डल, डॉ. प्रतिभा गर्ग डॉ. एल.एन. सोनी पण्डित शंभुलाल शर्मा एवं संस्था के इन्द्र प्रकाश जांगीड़ के.एम. शर्मा लखपतराज सिंघवी देवराज शर्मा जितेन्द्र नाहर घनश्याम भटनागर कालूप्रकाश शर्मा राजेश अरोड़ा संजय मोदी मूलचंद संकलेचा ललीत मेहता नवीन मेहता सुरेश मेहता मनोज सोमाई भूपेश नारायण शर्मा देवेन्द्र धोका मदनलाल शर्मा राजेन्द्र कुमार शर्मा डॉ. एन.डी. शर्मा पियुष चोपड़ा पुरणमल शर्मा सुरेश मोहन शर्मा जगदीश दुबे विमला मंत्री तपागच्छ महिला मण्डल इत्यादी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही