समाजसेवी हकीम भाई को दी जन्मदिन की बधाई
समाजसेवी हकीम भाई को दी जन्मदिन की बधाई
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मुस्लिम समाज के सदर व शहर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, पाली व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पाली समाजसेवी जनाब हकीम भाई को समाजसेवी राजेश सांखला, सिलावट पप्सा टांक एस मोहम्मद आदि ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पप्सा टांक ने कहा कि आपने जनसेवा के लिए हमेशा योगदान दिया है जो अमूल्य है। समाजसेवी राजेश सांखला ने कहा कि हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना करते है। पत्रकार मोहम्मद यासीन रॉयल, अमीन अली रंगरेज, मांगू सिंह उदावत सहित कई गणमान्य जन ने भी बधाई दी। वहीं हकीम भाई को बधाई देने वालों का सारे दिन तांता लगा रहा।