डिस्कॉम कार्मिकों पर हमले व राजकार्य में बाधा की दर्ज हुई रिपोर्ट
डिस्कॉम कार्मिकों पर हमले व राजकार्य में बाधा की दर्ज हुई रिपोर्ट करवड / झीपासनी गांव में धन्नाराम के घर बिजली चोरी की जांच करने पहुंची डिस्कॉम की टीम पर घरवालों ने हमला कर दिया. टीम द्वारा मीटर और केबल जब्त के दौरान धनाराम उनकी पत्नी पुत्रवधु और उनके भाई ने लाठियों से सभी कार्मिकों पर हमला कर दिया। सभी कार्मिकों को लाठी से पीटा गाली गलौज की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। कार्मिक वहां से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियर कमल किशोर भाटी की रिपोर्ट अनुसार वे सहायक अभियंता कार्यालय में कार्यरत है। जितेंद्र खोजा सुनील कुमार एफआरटी कर्मचारी पुखराज चौधरी झीपासनी गांव में धन्नाराम के घर बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंचे। मीटर और केबल जब्त के दौरान धनारामउनकी पत्नी पुत्रवधु और उनके भाई ने लाठियों से सभी कार्मिकों पर हमला कर दिया। सभी कार्मिकों को लाठी से पीटा गाली गलौज की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। कार्मिक वहां से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे। मामले का वीडियों भी वायरल हो गया.करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।