कार लेकर भागने का  आरोपी गिरफ्तार     

कार लेकर भागने का  आरोपी गिरफ्तार     

 कार लेकर भागने का  आरोपी गिरफ्तार                       जोधपुर / अपने दोस्त की कार मांग कर उसे खुर्द बुर्द करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं.पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि जोधपुर पुलिस थाना उदयमंदिर में 16.मई 2025 को दर्ज प्रकरण अनुसार प्रार्थी अशोक की एक स्विफ्ट कार कोर्ट परिसर से निजी कार्य से जाने हेतु मांग कर ली। परन्तु आरोपी द्वारा कार को वापस प्रार्थी को सुपुर्द नहीं कर खुर्दबुर्द कर दी गई।

परिवादी अशोक का एक इस्तगासा इस आश्य का प्राप्त हुआ कि मेरा परिचित रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को मैंने मेरे मिलने वाले की जमानत देने हेतु कोर्ट परिसर में बुलाया था। कोर्ट से ही कही काम से जाने का कहकर मुझसे मेरी स्विफ्ट कार नम्बर आरजे-21-सीसी-4510 मांग कर ले गया। जो बार-बार कहने पर भी आज तक वापस नहीं की एवं कार को खुर्दबुर्द कर दिया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 359/2025 धारा 420, 406 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में सीताराम खोजा नि.पु., थानाधिकारी पुलिस थाना उदयमंदिर जोधपुर पूर्व के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव को प्रकरण दर्ज होने की भनक लगने पर जोधपुर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव जोधपुर छोड़कर तिरूपति दिल्ली व गुजरात आदि जगह पर फरारी काटने लगा। आरोपी बनाड़ पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है जो बहुत शातिर है। आरोपी की तलाश हेतु कई बार प्रयास

किये गये मगर आरोपी नहीं मिला पुलिस टीम द्वारा लगातार सुचना मुखबीर तन्त्र विशेषतः तकनीकी तन्त्रं के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जिस पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव के गुजरात में अपनी कार से एक्सीडेन्ट होने से इलाज करवाकर जोधपुर आने का सुराग प्राप्त होने पर दस्तयाब किया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव से अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया।