गुमशुदा अबोध बच्चों को 03 घंटे में तलाश कर परिजनों को सौपा।
गुमशुदा अबोध बच्चों को 03 घंटे में तलाश कर परिजनों को सौपा।
100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर पुलिस ने बच्चों को किया दस्तायाब।
गुमशुदा स्थान से रास्ता भटककर 10 किमी दूर नारायण नगर में जा पहुंचे नाबालिग बच्चे
जोधपुर / शहर में दो बच्चे घूमते हुए निवास से करीब 10किमी दूर चले गए परिजनों ने हर जगह ढूंढा पर वे नहीं मिले फिर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने टीमें बनाकर 3घंटे में बच्चों को ढूंढ़ कर परिजनों को सौंपा.सकुशल बच्चे मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया.
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि गुमशुदा दो बच्चों की तलाश में थानाधिकारी दिलीप खदाव निपु थाना विवेक विहार जिला जोधपुर थाना स्तर पर 5 विशेष टीमें गठित कर तीन घंटे में बच्चों को ढूंढ़ निकला.
कुशल निवासी 10 सेक्टर कुडी भगतासनी पुलिस थाना विवेक विहार जोधपुर ने उपस्थित थाना होकर बताया कि हमारे दो बच्चे पियुष उम्र 08 साल व तनिष जैन उर्फ गोलू उम्र 05 साल दोपहर में 03.30 पीएम खेलते हुए घर से निकल कर कहीं गुम हो गये है हमने खुब तलाश की मगर कोई पता नही चला जिस पर मामले की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए थानाधिकारी दिलीप खदाव नि.पु. के नेतृत्व में थाना स्तर पर पांच अलग-अलग टीमें बनाकर सर्च अभियान शुरू किया। टीमों ने मुख्य मार्गों पार्कों और गलियों में सघन तलाश के साथ-साथ आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर सूचना संकलित कर करीब 03 घण्टे के भीतर दोनो बच्चों पियुष व तनिष जैन उर्फ गोलू को गुमशुदा स्थल से लगभग 10 किमी दूर नारायण नगर पुलिस थाना कुडी भगतासनी क्षेत्र में घुमते हुए दस्तयाब किया गया। सीसीटीवी कैमरे देखने से पाया कि दोनो बच्चे करीब 10 किमी तक पैदल घुमते रहे। जिनको सकुशल बच्चों के माता पिता को सुपुर्द किया गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बच्चों को मिलते ही परिजन भावुक हो उठे और पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्यवाही की सराहना की।