मरुधर एक्सप्रेस 9नवंबर से 13दिसम्बर तक तीन घंटे देरी से होगी रवाना
मरुधर एक्सप्रेस 9नवंबर से 13दिसम्बर तक तीन घंटे देरी से होगी रवाना
जोधपुर। मरुधर एक्सप्रेस के संचालन समय में अस्थाई परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत ट्रेन रविवार 9 नवंबर से 35 दिनों तक जोधपुर से 3 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर स्टेशन यार्ड में एयर कॉनकोर्स फेज-2 निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके चलते 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
इसी ब्लॉक के कारण जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय सारणी में 35 ट्रिप तक बदलाव रहेगा-
ट्रेन संख्या - 14854/14864/14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक (35 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय सुबह 8.25 बजे के स्थान पर तीन घंटे देरी से रवाना होगी ट्रेन का ठहराव यथावत रहेगा