सरगरा समाज का पंचम प्रतिभावान सामारोह हुआ आयोजित

सरगरा समाज का पंचम प्रतिभावान सामारोह हुआ आयोजित

सरगरा समाज का पंचम प्रतिभावान सामारोह हुआ आयोजित

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

राजा बलि सरगरा समाज विकास समिति मायला चौताला 28 खेड़ा की और से पंचम प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान हुआ आयोजित सरगरा समाज प्रतिभावान सम्मान समारोह में 160 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह का आयोजन पिचियाक धाम राजाबलि मन्दिर गादीपति महन्त अर्जुन दास महाराज के सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर महन्त ने कहा समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर युवा पीढ़ी को नशामुक्त रहना चाहिए एवं शिक्षा के प्रति जागरूक सरगरा समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व व समाज में एकता पर बल दिया । साथ ही डीवाईएसपी अनिल पंवार कहा कि समाजोत्थान के लिए शिक्षा जरूरी है समाज को संगठित करने के लिए समाजबंधु आगे आए। साथ ही अतिथियों ने नशा मुक्ति एवं समाज को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इसके साथ शिक्षा पर जोर देते हुए समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने व बालिकाओं को भी शिक्षित करने की करने की नसीहत दी।

इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप अच्छाई करते रहिए समाज सेवा में कुछ पिछड़े परिवार के लोगों के लिए काम करें उनके बच्चों को शिक्षा करें साथ ही सरगरा समाज राजाबलि मन्दिर झीतड़ा जो मन्दिर में जाने के लिए फुलिया निर्माण की घोषणा की जितनी लागत होगी उतनी।

इस अवसर पर 160 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में सोजत उप प्रधान कन्हैया लाल ओझा, डीवाईएसपी अनिल पंवार जोधपुर,जोधाराम राठौड़ हैंडीक्राफ्ट उद्योग, प्रकाश चन्द्र चौहान पार्षद पाली , रामदयाल राठौड़ पूर्व उप निदेशक सांख्यिकी पाली,मनीष भाटी वरिष्ठ वैज्ञानिक डीआरडीओ जोधपुर, ओमप्रकाश बिलाड़ा, प्रकाश चन्द्र चौहान बिलाड़ा, राजेश भाटी आयकर अधिकारी जालौर मोतीलाल जी देवड़ा एसीबीसीआई पाली सहित मौजूद रहे।

मंच संचालन पारसमल राठौड़ ने किया ओर भामाशाह केसाराम ढाबर, टीकम राम खामल, ढगलाराम पिपलिया की ढाणी, हजारी राम , सेसाराम,खीमाराम, मांगीलाल, ललित कुमार,देरामराम,मोहन लाल, गणेश राम,मिश्रिलाल, भंवर लाल, एवं कार्यकारिणी के सदस्य अध्यक्ष भागीरथ राठौड़ एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज चौहान खामल, संरक्षक सोहनलाल चौहान, उपाध्यक्ष दिनेश सोलंकी, सचिव नेमीचंद चौहान, कोषाध्यक्ष तेजाराम परिहार,सह सचिव नाथूराम मोटा, संगठन मंत्री श्रवणलाल, शिक्षा मंत्री रमेश कुमार,महा सचिव पारसमल राठौड़, प्रचार मंत्री भलाराम, खेल मंत्री महेंद्र सहित पूर्व कार्यकारणी के समस्त सदस्य मौजूद थे ।