धर्म की रक्षा के लिए संगठित होना अनिवार्य: संतगण

धर्म की रक्षा के लिए संगठित होना अनिवार्य: संतगण

सनातनी जयघोष के साथ संपन्न हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 धर्म की रक्षा के लिए संगठित होना अनिवार्य: संतगण

पाली | शहर के पुनायता रोड चारभुजा नगर स्थित प्रथम बगीचे में आयोजित 'हिंदू सम्मेलन' रविवार को अपार जनसमूह की उपस्थिति और संतों के सानिध्य में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सुभाष बस्ती क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, शक्ति और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। 

सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को विशाल कलश यात्रा और समापन विशाल धर्म सभा के साथ हुआ। दोपहर 2:00 बजे पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में मातृशक्ति का अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। पारंपरिक वस्त्रों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व शनिवार शाम को युवाओं द्वारा निकाली गई। वाहन रैली ने पूरे बस्ती क्षेत्र शेखावत नगर चारभुजा नगर मोहन नगर चामुण्डा नगर शंकर नगर एवं शहीद भगत सिंह कॉलोनी को भगवामय कर दिया।

मुख्य समारोह में संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। बड़ा रामद्वारा के महंत श्री 1008 सुरजनदास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि समाज को जातियों के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में संगठित होना होगा। पुज्य संत मनोहरदास (भागीरथी गौ सेवा संस्था महाराणा प्रताप चौराहा) एवं दरियाव रामस्नेही आश्रम से पधारे संत रामेश्वरदास ने युवा पीढ़ी को पाश्चात्य संस्कृति के बजाय भारतीय संस्कारों को अपनाने की सीख दी।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय नन्दलाल (बाबाजी) ने ओजस्वी प्रबोधन दिया। उन्होंने कहा कि "हिंदू सम्मेलन मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के जागरण का अभियान है। हमें अपनी परंपराओं मंदिरों और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए सजग रहना होगा।" उन्होंने सामाजिक समरसता को राष्ट्र की मजबूती का आधार बताया।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक हितेश गहलोत एवं युवराज आदिवाल ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। भजनों ने श्रोताओ मैं राष्ट्रभक्ति का जोश भर दिया आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन और समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात समरसता सहभोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चंद्राराम कुमावत बाबूलाल माली तेज प्रताप गोयल, परमेश्वर शर्मा पप्पू सिंह संदीप सिंह मोती दास विनोद मेवाड़ा सुरेश भारती अशोक माली दीपक सीरवी सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे रहे।