छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति 15 नवम्बर से निर्धारित 

छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति 15 नवम्बर से निर्धारित          पाली, 29 अक्टूबर/ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति 15 नवम्बर, 2025 निर्धारित की गयी है।राजकीय बॉगड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा संचालित उतर मैट्रिक छात्रवृति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति पोर्टल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 की गई थी, जिसे बढाकर 15 नवम्बर 2025 निर्धारित की गयी है।महाविद्यालय के सभी नियमित एवं एस.एफ.एस. विद्यार्थी अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।-               ------------