राज्यपाल के हाथों स्काउट गाइड को मिला अवार्ड 

राज्यपाल के हाथों स्काउट गाइड को मिला अवार्ड 

राज्यपाल के हाथों स्काउट गाइड को मिला अवार्ड 

जिले के 03 पदाधिकारी राज्यपाल की हाथों हुए धन्यवाद बैज से सम्मानित 

जयपुर में आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह में मिला स्काउट गाइड रोवर रेंजर अवार्ड

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड में उल्लेखनीय सेवाओं निस्वार्थ भाव से संगठन हित में कार्य करने वाले पदाधिकारी को आज जयपुर में महामहिम राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न सम्मान एवं अलंकार से नवाजा गया सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित पदाधिकारी को मेडल ऑफ मेरिट बार टू मेडल ऑफ मेरिट धन्यवाद बैज एवं स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

सी ओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि सत्र 2025 26 में पाली जिले से राज्यपाल अवार्ड हेतु जिले के विभिन्न विद्यालयों से 352 स्काउट 26 रोवर 15 रेंजर और 182 गाइड सहित कुल 575 संभागी ने राज्यपाल अवार्ड परीक्षा पास की है इन संभागियों को आज महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र प्राप्त हुए

राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में जिला मुख्यालय पाली से भारतीय बाल निकेतन सेकेंडरी स्कूल पाली से स्काउट कुशाल, मोहित, महिपाल और मुकेश गुर्जर सूरज शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली से गाइड किंजल पटेल और जया गुर्जर मारवाड़ ओपन रेंजर टीम से रेंजर नम्रता पटेल एसडीएससी बादमिया कॉलेज वरकाना से रोवर मानाराम गरासिया और रोवर हिमांशु ने भाग लेकर महामहिम राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त किया एवं अन्य संभागी समारोह में सम्मिलित हुए होकर जिले को गौरवान्वित किया|

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि भारत स्काउट गाइड संगठन में बतौर यूनिट लीडर जुड़कर विभिन्न पदों पर रहकर निरंतर स्काउट गाइड को सहयोग प्रदान करने एवं जिला मुख्यालय व प्रशिक्षण केंद्र के भौतिक विकास में सहयोग एवं निस्वार्थ भाव से लंबे समय तक मानद सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप 03 पदाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से धन्यवाद बैज सम्मान प्राप्त हुआ है| 

*इनको मिला धन्यवाद बैज सम्मान*

जिला पाली से सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड और सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक श्रीमती नूतन बाला कपिला, उपनिदेशक शिक्षा विभाग के पद से सेवानिवृत एवं वर्तमान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया तथा स्थानीय संघ कंटालिया के सचिव चुन्नीलाल चौहान को महामहिम राज्यपाल के कर कमलों से आज राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा जयपुर में आयोजित राज्य पुरस्कार समारोह एवं राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली कार्यक्रम में धन्यवाद बैज से सम्मानित किया गया|

जिले से 575 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल अवार्ड एवं 03 पदाधिकारी को धन्यवाद बैज प्राप्त होने पर जिले के स्काउट गाइड परिवार में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है| जिले के विभिन्न पदाधिकारी ने सम्मानित होने वाले स्काउट गाइड एवं लीडर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|