मेड़तासिटी हत्याकांड पश्चिम बंगाल के दो हत्यारे गिरफ्तार

मेड़तासिटी हत्याकांड पश्चिम बंगाल के दो हत्यारे गिरफ्तार

मेड़तासिटी हत्याकांड पश्चिम बंगाल के दो हत्यारे गिरफ्तार 

जयपुर फरवरी। कस्बा मेड़तासिटी के नन्हा बाजार में मंगलवार देर रात हुई स्वर्णकार पंकज सोनी की नृशंस हत्या के मामले में नागौर पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर महज 6 घंटे के भीतर वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    एसपी कच्छावा ने बताया कि घटना 10 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि करीब 12:11 बजे की है। पंकज सोनी अपनी दुकान में कारीगरों के साथ काम कर रहे थे तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने अंदर घुसकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार हथियारों से किए गए इस हमले में पंकज सोनी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसने शहर में सनसनी फैला दी।

 *350 कैमरे सैकड़ो मोबाइल और 50 किमी का रूट किया तय* 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मृदुल कच्छावा ने तुरंत ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा के सुपरविजन में पुलिस की 5 अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

    सीसीटीवी टीम ने मेड़तासिटी से लेकर मेड़तारोड तक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। साईबर सेल ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों और टावर लोकेशन का विश्लेषण कर करीब 50 किलोमीटर का रूट ट्रेस किया गया।

  वहीं फील्ड इंटेलिजेंस ने मुखबिरों के जरिए यह सूचना पुख्ता की गई कि आरोपी भागने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर निकले हैं।

 *रेलवे स्टेशन से दबोचे गए बंगाल के किलर* 

डीएसटी प्रभारी विजय सिंह और थानाधिकारी धर्मेश दायमा के नेतृत्व वाली टीम ने मेड़तारोड रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इजरायल और संटुकर दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनसे हत्याकांड के पीछे के मकसद और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

   

               ------------