राशन कार्ड जारी करने का काम धीमा
राशन कार्ड जारी करने का काम धीमा जोधपुर/ जिला रसद विभाग में राशन कार्ड बनाने का काम मंथर गति से चल रहा है. जब इसका कारण जानना चाहा तो सर्वर बंद होने का बहाना बना दिया जाता हैं. जोधपुर में ट्रांसफर हुए राशन कार्ड एनोसी जारी करने के बाद भी 8माह तक लंबित रहते है. इस संबंध में जब रसद कार्यालय में सम्पर्क किया तो बोले 6माह तक माह लग सकते है पहले पूर्व पेंडिग कार्य होगा कार्मिक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने के लिए चहते ई मित्र भेज देते हैं. अगर कही और से आवेदन करते है तो प्रकिया पूर्ण करने में भी समय काफ़ी समय लगाकर फिर एतराज लगा देते है वो भी कई बार , एकबार में एतराज नहीं लगाते यानि यही उद्देश्य रहता है जरुरतमंद को चक्कर लगवाए जाए फिर भी राशन ट्रांसफर नहीं होते नया या डुप्लीकेट के लिए चक्कर लगवाना कभी नेट नहीं चलता कभी पोर्टल नहीं खुलता केवल मात्र जरुरतमंद को चक्कर लगवाने के सिवाय कोई काम नहीं होता. ऑनलाइन सिस्टम से और भी दिक्क़ते बढ़ गईं. नेट नहीं चलने के नाम कार्मिक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं गांव गरीब चक्कर लगाते लगाते थक जाता है. या तो बिना काम वापस जाता है या बिचोलियों के शरण में जाता हैं. ऐसा ही नजारा अक्सर देखने को मिलता हैं. जोधपुर जिला रसद शहर और ग्रामीण कार्यालयों में भी यही कहानी दोराई जाती हैं. गरीब व जरूरत मंद को ठीक से जवाब भी नहीं मिल पाता प्रश्न यह उठाया जाता है कि मोटी तन्खावह लेने वाले सरकारी नुमाइंदे अपनी ड्यूटी सही तरिके से क्यों नहीं निभाते इससे सरकार की भी फहजीत होती है और लोगों में गलत सन्देश जाता हैं.