अहमदाबाद मंडल पर ब्लॉक से तीन ट्रेनें प्रभावित*
*अहमदाबाद मंडल पर ब्लॉक से तीन ट्रेनें प्रभावित*
-एक ट्रिप के लिए चलेंगी बदले मार्ग से
जोधपुर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड में 27 जनवरी को प्रस्तावित ब्लॉक के कारण जोधपुर मंडल की तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
साबरमती ए केबिन एवं साबरमती जंक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम प्रारंभ करने के कार्य के चलते ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14807 जोधपुर-दादर एक्सप्रेस 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती ए केबिन-अहमदाबाद संचालित होगी।
इसी प्रकार 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस जो 26 जनवरी को यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अहमदाबाद-साबरमती ए केबिन-चांदलोडिया- खोडियार चलेगी।
वहीं 11089 भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 जनवरी को परिवर्तित मार्ग वाया खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती ए केबिन के रास्ते संचालित होगी।