रोहट के पास एम्बुलेंस पलटी     

रोहट के पास एम्बुलेंस पलटी     

  रोहट के पास एम्बुलेंस पलटी                        रोहट /जोधपुर से दिल के मरीज को अहमदाबाद ले जा रही एंबुलेंस रोहट के पास पलट गई। हादसा रविवार शाम ओवरटेक की कोशिश में हुआ। एंबुलेंस में सवार मरीज उसके परिजन और नर्सिंगकर्मी को हल्की चोटें आई। घटना पाली के रोहट थाना क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल से हार्ट के मरीज जोधपुर निवासी प्रकाश कुमार को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। इस दौरान रोहट के बाहर निकलते ही जालोर रोड पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय एम्बुलेंस बेकाबू होकर पलट गई।हादसे में एम्बुलेंस का टायर फट गया और गाड़ी डैमेज हो गई। एम्बुलेंस में सवार मरीज प्रकाश उनकी पत्नी व बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को कोई गहरी चोट नहीं आई। वहीं फलौदी निवासी नर्सिंगकर्मी कैलाश को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने रास्ता खुलवाया

सूचना मिलने पर एएसआई रिडमलराम मौके पर पहुंचे और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। बाद में जोधपुर से दूसरी एम्बुलेंस मंगवाकर मरीज को देर रात अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।