मोरपाल सुमन को भाजपा ने दिया नोटिस 

मोरपाल  सुमन को भाजपा ने दिया नोटिस 

मोरपाल को भाजपा ने दिया नोटिस                    जयपुर /भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मादन राठौड़ ने अंता से प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने सोमवार को मोरपाल को पत्र लिखकर कहा है कि इस तथ्य की जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने अंता उपचुनाव को लेकर कई पदाधिकारियों के प्रति अनर्गल आरोप लगाकर उसे सार्वजनिक किया है।पार्टी में अपनी बात मौखिक या लिखित में कहने का प्रावधान है लेकिन आपने इस प्रक्रिया का उल्लंघन कर पार्टी की छवि को धूमिल किया है।

मोरपाल के नाम से एक पत्र हुआ था वायरलकु छ दिन पहले मोरपाल सुमन के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कई नेताओं पर उपचुनाव में हराने के आरोप लगाए गए थे। पत्र में लिखा था कि अंता उपचुनाव में पार्टी की हार केवल विरोधी दल की रणनीति का नतीजा नहीं थी बल्कि पार्टी के भीतर ही किए गए भितरघात ने सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया।