सड़क हादसे में हुईं मौत
सड़क हादसे में हुईं मौत सिरोही / रविवार देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई। कलेक्ट्री में प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र सिंह की रविवार सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी निजी कार से अनादरा रोड से सिरोही स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर माकरोड़ा नाले के पास एक पिलर से टकराकर नाले में जा गिरी।
सदर थाना क्षेत्र के हेड कॉन्स्टेबल नरपत सिंह ने बताया कि सिंह सिंदरथ की तरफ से सिरोही आ रहे थे। मकरोड़ा पुलिया के पास अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे के पिलर से टकराकर नाले में गिर गई। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से धीरेंद्र सिंह को कार से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।