पेट्रोल पम्प पर स्टॉफ की दबंगई

पेट्रोल पम्प पर स्टॉफ की दबंगई

पेट्रोल पम्प की दबंगई        जोधपुर सीएचबी पहले पुलिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर स्टाफ की दबंगई का मामला सामने आया है।पेट्रोल पंप पर गाड़ी में गैस भरवाने पहुंचे एक शिक्षक के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगा है।घटना के दौरान एक अन्य वाहन चालक वीडियो बना रहा था जिस पर पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया और उसके साथ भी बदसलूकी की गई।धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह पेट्रोल पंप ज्वाला विहार के सामने स्थित है।