शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा आज से
शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा आज से
जोधपुर /पुलिस शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा आज सोमवार से 14दिसम्बर तक होगी.
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान जयपुर के आदेश एवं ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर / राजेश मीना महनिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस कानिस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थीगण पुलिस आयुक्तालय जोधपुर एवं जिला पाली /जालौर /सिरोही / बाड़मेर/ जोधपुर ग्रामीण/बालोतरा / फलौदी व जैसलमेर की राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी) मंडोर रोड जोधपुर में 08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 25 तक शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा संपन्न होगी।
नोडल अधिकारी सुनील के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर ने बताया कि भर्ती स्थल पर पहुंचने हेतु निम्नानुसार स्थानों से सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पावटा जो अभ्यर्थीगण केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पावटा पर उतरने वाले मेजर शैतान सिंह सर्कल पावटा से मंडोर की तरफ जाने वाली सिटी बस / ऑटो रिक्शा / टेंपो / टैक्सी परिवहन आदि साधन राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर (आरपीटीसी) किशोर बाग के पास स्थित केंद्र पर पहुंचने हेतु उपलब्ध रहेंगे।
मुख्य रेलवे स्टेशन जोधपुर जो अभ्यर्थीगण रेलवे सुविधा द्वारा मुख्य रेलवे स्टेशन जोधपुर से उतरकर निकास द्वार के सामने सर्कल या राज रणछोड़ जी मंदिर के पास से सिटी बस / ऑटो रिक्शा/ टेंपो/टैक्सी आदि परिवहन साधन मंडोर की तरफ जाने वाले राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (आरपीटीसी) किशोर बाग के पास स्थित केंद्र पर पहुंचने हेतु उपलब्ध रहेंगे।