बाइक से गिरने से महिला की हुई मौत
पाली
बाइक से गिरने से महिला की हुई मौत पाली/ जिले के सांडेराव से बैंक रूपए निकाल बिरामी लौट रहें पति-पत्नी मे से रास्ते में महिला बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिरामी गांव निवासी 35 साल की सीता देवी पत्नी देवाराम बाइक से सांडेराव बैंक रुपए निकालने गई थी। वापस आते समय मनवार होटल के पास महिला अचानक बाइक से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि उसकी ओढ़नी बाइक के चक्के में आ गई जिससे महिला नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।
इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया जहां जांच के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया गया। वह अचानक बाइक से नीचे गिर गई.
मृतका के पति देवाराम ने बताया कि उसके दो बेटे है। दीपावली को लेकर रुपए निकालने बैंक गए थे। वह मजदूरी का काम करता है। पत्नी भी उसके साथ मजदूरी पर जाती थी।