संघ का रविवार को होगा पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम

संघ का रविवार को होगा पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम

संघ का रविवार को होगा पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम

पाली | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष महोत्सव के अंतर्गत पाली नगर की तीस बस्तियों में विजयादशमी उत्सव पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम के साथ पथ संचलन के कार्यक्रम तय किये गये है। पाली नगर की शेष 12 बस्तियों में रविवार को शस्त्र पूजन के साथ भव्य पथ संचलन आयोजित किये जायेंगे। जिसमें सेकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर अनुशासन, एकता और समरसता का परिचय देंगे।

विभाग संघचालक मा. सुरेशचन्द्र माथुर ने बताया की संघ कार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष महोत्सव मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत इस विजयादशमी पर नगर की सभी बस्तियों में उत्सव, शस्त्र पूजन एवं बस्ती के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया अभी तक अठारह बस्तियों में यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों एवं समाज बंधुओ द्वारा बड़े उत्साह के साथ पूर्ण कर लिए गए है शेष सभी 12 बस्तियों सर्वोदय नगर, शिवाजी नगर, गजानंद बस्ती, हंस निर्वाण बस्ती, वीर सावरकर बस्ती, सुंदर नगर बस्ती, धान मंडी बस्ती, नया गांव बस्ती, महावीर बस्ती, मंडली रामासिया बस्ती, बजरंगबाड़ी बस्ती, दुर्गा कॉलोनी बस्ती में यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से होगा बौद्धिक के पच्यात पथ संचलन निकाला जायेगा जो बस्तियों के मुख्य मार्गो से होते हुए निकलेगा। जिसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भाग लेंगे और घोष के साथ कदम से कदम मिला कर संचलन करेगें। यह पथ संचलन न केवल संघ के सौ वर्षों की गौरवगाथा का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा के प्रति जनजागरण का माध्यम भी बनेगा। 

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं की उपस्थिति रहेगी।