लूट की वारदात में शामिल मुल्जिम गिरफ्तार

लूट की वारदात में शामिल मुल्जिम गिरफ्तार

लूट की वारदात में शामिल मुल्जिम गिरफ्तार                      पाली /जिले के ग्राम बेडल से पैरवा रोड़ पर करीब दो करोड़ के सवा किलो सोना लूट की वारदात के विरूद्ध पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए 

2 मुल्जिमानों को गिरफ्तार किया जाकर लूट वारदात का किया पर्दाफाश किया हैँ.पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने बताया कि पुलिस की 8 टिमों द्वारा वारदात में शरिक मुल्जिमानों से माल की बरामदगी के प्रयास किये जा रहें हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा बाली ने बताया कि पुलिस थाना फालना हल्का क्षेत्र के गांव बेडल पैरवा के बीच में 6 फरवरी . को अज्ञात मुलजिमानो द्वारा की गयी करीब 02 करोड रूपये के सोने की लुट की वारदात को गंभीरता से लेते हुये पारस राम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में विक्रम सांदू नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना फालना व गौतम आचार्य मु.आ. प्रभारी साईबर सैल पाली की टीम द्वारा अज्ञात मुलजिमानो की पहचान कर गिरफतार किया गया। जगाराम पुत्र उमाराम जाति जणवा चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी टिपरी पुलिस थाना सादडी जिला पाली फालना से शिवगंज जा रहा था जहा बेडल पैरवा के बीच एक कार में सवार होकर आये अज्ञात मुलजिमानो ने प्रार्थी की मोटरसाईकल को पिछे से टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया तथा पिस्टल की नोक पर अपहरण कर रास्ते में प्रार्थी से करीबन 1250 ग्राम सोना लुट लिया जिसकी वर्तमान में क़ीमत करीब 2 करोड रूपये हैं। प्रार्थी को तखतगढ आहोर के बीच सुनसान क्षेत्र में छोड दिया पुलिस की टीमों में सघन जाँच करते हुए पूर्व में उसकी दुकान में काम करने वाले हितेण जणवा चौधरी  एवं मुकेश निवासी सिंदरु को गिरफ्तार किया पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी हैँ