शिशुपाल सिँह निम्बाडा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का संभाला कार्यभार
शिशुपाल सिँह निम्बाडा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष का संभाला कार्यभार पाली 9 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पाली जिले की कांग्रेस की कमान शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा को सौंपते हुए उन्हें जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।जिलाध्यक्ष निम्बाडा ने आज 9 दिसंबर को कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम केक काटकर सोनिया गाँधी का जन्मदिन मनाया गयातत्पश्चात जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह का पदग्रहण समारोह के कार्यक्रम मे पुर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने विधिवत रूप से पदभार सौंपा।ततपश्चात सैकड़ों कांग्रेस जनो ने माला साफा पहनाकर एवं शॉल ओढाकर स्वागत कर जिलाध्यक्ष को बधाइयाँ दी तथा साथ ही वोट चोरी व सिर को लेकर 14 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही महारैली की तैयारियों पर चर्चा कर रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेसजनो ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेकर राहुल गांधी के संगठन सुदृढ़ीकरण के प्रयासों को सफल बनाने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी इस मौके पर संबोधित करते हुए राजस्थान सहप्रभारीएवं एआईसीसी सचिव रितिक मकवाना ने कहा कि 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ व SIR को लेकर महारैली में अधिक से अधिक मेंपहुँचने का आवाहन किया। एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि संगठन सर्जन में राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे व राहुल गांधी ने युवाओं को अधिक महत्व देते हुएसंगठन कि कमान युवाओं को सौंपी, संगीता बेनीवाल भीमराज भाटी ने कहा की वर्तमान केन्द्र सरकार ने धर्म कि राजनीति कर केवल छलावा किया विकास कुछ नही किया हमारे राष्ट्रीय नेता देश के विकास व विकसित करनेकी बात करते।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जबाबदारी दी वो उसे कर्मठ निष्ठा पुर्व निभाएगे हर जमीनी कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन में जान डालने का प्रयास होगा यह कहकर उन्होंने कांग्रेसजनो मे जोश भर दिया।