जन सम्पर्क कर्मियों का दीपावली स्नेह मिलन आयोजन 

जन सम्पर्क कर्मियों का दीपावली स्नेह मिलन आयोजन 

जन सम्पर्क कर्मियों का दीपावली स्नेह मिलन आयोजन 

 जयपुर ,27 अक्टूबर जन सम्पर्क मित्र मण्डल ने आज पिंक सिटी प्रेसक्लब परिसर में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन रखा। 

   इस अवसर पर जन सम्पर्क मित्रों ने परस्पर दीपावली की शुभकामनाएं दी।जन सम्पर्क से जुड़े किस्सों औरआयोजनो में महत्वपूर्ण सहभागिता की चर्चा की। पूर्व अतिरिक्त निदेशक जन सम्पर्कश्रीमती अलका सक्सेना ने उनकी पुस्तक अब जब बात निकली है के होने वाले कार्यक्रम से अवगत कराते हुए उपस्थित सभी पी आर को आमंत्रित किया। वीडियो कांफ्रेस के जरिये सभी ने राजेंद्र शर्मा राजू के स्वास्थ्य के हालचाल जाने।

पूर्व उप निदेशक के एल मीणा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व संयुक्त निदेशक ईश्वर दत्त माथुर, बालमुकुन्द ओझा, उपनिदेशक डॉ लोकेश चंद्र शर्मा, के अलावा रूप सिंह कविया,वीना करमचंदानी रेणु जुनेजा,रवि गोस्वामी एवं गोविन्द शर्मा उपस्थित थे।