हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को
केशव नगर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को, आयोजन समिति का किया गया गठन
पाली / शहर की केशव नगर बस्ती में विशाल 'हिंदू सम्मेलन' का आगामी 1 फरवरी, रविवार को आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर बस्ती क्षेत्र (महालक्ष्मी नगर केशव नगर, गणेश नगर, भैंसागर मंदिर क्षेत्र कृष्णा नगर, पवन रेजिडेंसी, और सिटी होम) में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं।
आयोजन समिति का गठन करने के लिए केशव नगर बस्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें बद्रीप्रसाद मेवाड़ा, बाबूलाल कुमावत, पुखराज बांजारा और किशन (तहसीलदार) संरक्षक बनाया गया वही कैलाश जाट को अध्यक्ष, ललित कुमावत को सचिव, भेराराम बांजारा को कोषाध्यक्ष दीपक वैष्णव ओमप्रकाश वैष्णव नवीन वागोरिया एडवोकेट गजेंद्र सिंह मेड़तिया राजू देवासी और नन्दकिशोर जांगिड़ को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। समिति में तरुण कुमावत नितेश तोषावरा खेताराम माली गुलाब जांगिड़ अशोक मीणा, प्रमोद मेवाड़ा भाकर देवासी जेठाराम सुधार मनीष सेन और महेंद्र मेवाड़ा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक के मुख्य वक्ता अनिल भंडारी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के पुनर्जागरण का संदेश देगा।
इस अवसर पर चंदन सिंह राजपुरोहित हीरालाल कुमावत ऋषभ पांडे नरेश सेन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं महिला शक्ति के रूप में महिमा मंडल से सुमिता देवी, प्रीति जांगिड़ और लीला देवी भी बैठक में उपस्थित रहीं।