सोजत नगरपालिका चुनाव : वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी नासिर सिलावट के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
सोजत नगरपालिका चुनाव : वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी नासिर सिलावट के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार शाम वार्ड संख्या 18 में भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद नासिर सिलावट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने किया।
छीपों का चकला स्थित माली समाज भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में वार्डवासी, बुजुर्ग, युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शोभा चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की हर कड़ी को जोड़ें और घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार जताते हुए आगामी 9 तारीख को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारी जीत का आधार बनेगा।
प्रत्याशी नासिर सिलावट ने जताया आभार
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद नासिर सिलावट ने सभी वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा "आप सभी का यह प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपने जो मान-सम्मान दिया है, मैं उसे कभी भूला नहीं पाऊंगा। वार्ड 18 मेरा परिवार है और इस परिवार के विकास के लिए मैं जी-जान से मेहनत करूंगा। वार्ड की साफ-सफाई, पानी, सड़क, रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ हर जरूरतमंद की आवाज बनकर नगरपालिका में आपकी बात को मजबूती से रखूंगा।" उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका पहला लक्ष्य वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना होगा।

कार्यक्रम में राजेश तंवर, माणकराज चौहान, राजेन्द्र शर्मा, नरपत सिंह सोडा, ठेकेदार हाजी अब्दुल हमिद चौहान, हारून काकू, अदरीम ठेकेदार, अनवर रंगरेज, बाबू भाई रंगरेज, फकीर मोहम्मद पठान, अनवर पठान, मोहम्मद जाकिर खताई, यासीन सिसोदिया, ठेकेदार रिजवान खताई, मदनलाल, नंदकिशोर, मनोहर लाल, संजू सेन, अयूब राज, हाजी अब्दुल सलीम सिलावट, असलम मिस्त्री, रघुनाथ सुथार, यासीन पावणा, अयूब कुरैशी, इदरीश ठेकेदार, एडवोकेट आमिर खान, बाबू भाई पठान सहित सैकड़ों वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।