कवि बद्रीलाल 'दिव्य" को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित
कवि बद्रीलाल 'दिव्य" को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित
कोटा। चम्बल साहित्य संगम कोटा के अध्यक्ष, शिक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार बद्री लाल मेहरा"दिव्य को उनके शिक्षा,साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक दिवस पर सम्मान-पत्र ,माला,शाॅल, श्रीफल व नकद राशि देकर सम्मानित किया। चम्बल साहित्य संगम कोटा के महासचिव हलीम आईना ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय कवि संगम बारां व रोटरी क्लब बारां के तत्वावधान आयोजित सम्मान समारोह में पैंशनर सभा भवन में प्रदान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ0जितेन्द्रगुप्ता ,अध्यक्ष-रोटरी क्लब बारां थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि डाॅ0सुरेन्द्र यादवेन्द्र ने की तथा विशिष्ट अतिथि प्रद्युम्न वर्मा, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान, सुरेश निगम अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झालावाड़ व दिनेश गुप्ता अध्यक्ष, पैंशनर समाज बारां थे। इस अवसर पर काव्यगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन कवि बच्छराज राजस्थानी ने किया। समारोह बहुत ही शानदार व गरिमामय रहा।कवि बद्रीलाल दिव्य को मिले शिक्षक-सम्मान के लिए साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।
