हजरत सैय्यद मुन्नीर शाह बाबा रेडार वाला उर्स कुल रस्म के साथ सम्पन्न
हजरत सैय्यद मुन्नीर शाह बाबा रेडार वाला उर्स कुल रस्म के साथ सम्पन्न
बड़ी चादर में सैकड़ों हिन्दू-मुस्लिम जायरिन उमड़े
इरफान तुफैल एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालियों से समां बांधा
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

जोधपुर। हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों का 35वां उर्स मुबारक अंतिम दिन रविवार को दरगाह परिसर में शानदार महफिलें कव्वाली का आयोजन। वहीं दरगाह कमेटी व हिन्दू-मुस्लिम जायरिनों द्वारा बड़ी चादर पेशकर देश में अमन-चैन-भाईचारे की दुआएं मांगी गई। शाम 4 बजे कुल रस्म के साथ उर्स समापन की घोषणा की गई।

गदीन नशीन केदार रामदेव व दरगाह खादिम अकरम शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हजरत सैय्यद मुनीर शाह बाबा र.अ. रेडार वालों तीन दिवसीय उर्स बड़ी-शौना शौकत व अदब के साथ मनाया गया। उर्स के दौरान कुरानख्यानी, तकरीर व कव्वाली बेहतरीन आयोजन हुआ। वहीं रविवार को सुबह दरगाह में संदल पेश किया गया। दोपहर में दरगाह कमेटी व हिन्दू-मुस्लिम जायरिनों द्वारा बड़ी चादर पेशकर देश में अमन-चैन-भाईचारे की दुआएं मांगी गई। रविवार को शाम 4 बजे कुल रस्म के बाद उर्स समापन की घोषणा की गई। साथ ही रेडियो सिंगर व जोधपुर के मशहूर कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी द्वारा मनमोहक कव्वालिया पेश की गई। जिसमें रंग/ फातिहा एवं दुआ-ए-इलाही का आयोजन हुआ। उर्स के दौरान दरगाह कमेटी के कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं व दरगाह मेम्बरान का सराहनीय रहा। दरगाह कमेटी जानिब से रोजाना जायरिनों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई।