सवराड में स्वास्थ्य के 250 मरीज की जांच की उमड़ी भारी भीड़
सवराड में स्वास्थ्य के 250 मरीज की जांच की उमड़ी भारी भीड़
ऑपरेशन के लिए 45 मरीज को चयनित किया गया।
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। समीप के गांव सवराड़ में एक दिवसीय नि शुल्क जांच कैंप में 250 मरीज की जांच की गई जिसमें सवराड प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया की सवराड नगर सेठ सुरेश ताराचंद जी गुंदेचा के तत्वाधान में उदयपुर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर निःशुल्ख मरीजों की जांच की गई जिसमें 250 मरीज चेक किया गया जिसमें 45 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजा गया जिसमें 20 आंखों का,12 हड्डी रोग,6 कान गला,7 मैडिसन का ऑपरेशन होगा।

जिसमें आंख, कान, नाक, टी बी, स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, मनोरोग आदि विभिन्न बीमारियों का जांच की गई उनके बाद ऑपरेशन के लिया नि शुल्क उदयपुर ले जाकर फ्री इलाज किया जाएगा। जिसमें महेंद्र कुमार प्रजापत, देवीसिंह, महावीर सिंह, जगदीश पूरी, प्रवीण शर्मा, चुनीलाल, प्रेम सरगरा, माणक दास, ओम पूरी आदि ग्रामवासी उपस्थित थे।