जागरूकता रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Children,took,out,an,awareness,rally,and,gave,message,cleanliness

जागरूकता रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
जागरूकता रैली निकालते छात्र छात्राएँ

जागरूकता रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश


 दौसा। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई कैप की ओर से बुधवार को सोमनाथ तिराहे पर फीकल स्लज सेप्टेज मैनेजमेंट व स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।

इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली के दौरान ‘स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को भगाना है। हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे शहर हमारा’ जैसे नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया। रैली स्कूल से शुरू होकर आसपास की कॉलोनी से सोमनाथ तिराहे होते हुए वापिस स्कूल पहुंची। 

कैंप आरयूआईडीपी के सहायक सामाजिक विकास अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए, सड़कों पर कूड़ा न फैलाएं, स्वच्छता आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करें। जब पर्यावरण स्वच्छ होता है, तो हम एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली जीते हैं।
 इसके साथ ही एफएसटीपी के फायदों की जानकारी देते हुए बताया कि आपके शहर में आरयूआईडीपी विभाग ने एफएसटीपी प्लांट का निर्माण करवाया है। आपके सेप्टिक टैंक के मलबे को डी स्लेजिंग वाहन के द्वारा प्लांट तक ले जाया जाएगा। वहाँ इसको ट्रीट कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका उपयोग कृषि कार्य में होगा। सेप्टिक टैंक को नगर परिषद में 800 रुपये जमा कराकर खाली करवाया जा सकता है ।

स्कूल के प्रधानाध्यापक भगवान सहाय शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने अपने घर व आसपास साफ-सफाई रखने, घर का कचरा सड़क पर नहीं फैलाने व सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं करने और सेप्टिक टैंक नगर परिषद से खाली करवाने लिए प्रेरित किया। इस दौरान रैली में आचार्य दयाराम गुर्जर, मकरध्वज शर्मा, मनोज कुमार, दिनेश कुमार व विधार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई।