*महादेव की पूजा कैसे करें? जानिए सही विधि*
*महादेव की पूजा कैसे करें? जानिए सही विधि*
सावन महीना और सोमवार पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। पंडितों के अनुसार विधि-विधान से की गई पूजा से मनोकामना पूरी होती है।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। शिवलिंग पर सबसे पहले जल और कच्चा दूध अर्पित करें।
इसके बाद दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें। फिर से जल चढ़ाएं। शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाएं, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करें। बेलपत्र तीन पत्ती वाला और कटा नहीं होना चाहिए।
भोग में फल और मिठाई रखें। घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं। "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
पूजा के अंत में आरती कर क्षमा प्रार्थना करें। ध्यान रहे शिवलिंग पर तुलसी, सिंदूर और हल्दी नहीं चढ़ाई जाती। सोमवार को व्रत रखकर इस विधि से पूजा करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
नोट:केवल जानकारी के लिए, इसकी की पुष्टि हम नहीं करते